
Weather Forecast Live Updates: बढ़ने लगा पारा , जानिए दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का हाल
AajTak
Weather Forecast Live Updates: देशभर में बदल चुका है मौसम का हाल. कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. दिल्ली में कल 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. वहीं सौराष्ट्र और कच्छ में भी गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है.
Weather Forecast Live Updates: अब पूरे देश में मौसम अपना रुख बदल रहा है. कई राज्यों में तापमान में लगातार वृद्धि नजर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च की होली का दिन सबसे ज्यादा गर्म दिन दर्ज किया गया था. दिल्ली में कल 76 साल का रिकॉर्ड टूटा है. दिल्ली में कल इतनी गर्मी रही कि इसके चलते पहली हीट वेव (Heat Wave) भी चली. Current Districtwise and Stationwise nowcast at 1030IST today (For details, kindly visit: https://t.co/w8q0AaMm0I) If you observe any severe weather, report us at: https://t.co/5Mp3RKfD4y pic.twitter.com/AlK7hOe0au स्काई मेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान और गुजरात में हीटवेव जारी रहेगा. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी हीटवेव की स्थिति आ सकती है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और पंजाब और हरियाणा के निकटवर्ती भागों में है.
YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







