
Weather Forecast: दिल्ली में कंपकंपाती सर्दी, इन 4 राज्यों में आज से होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी
AajTak
Heavy Rainfall Today, Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के पूर्वी हिस्से में आज (मंगलवार) जमकर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (IMD) ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. उधर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है.
Weather Udpate Today 11 Jan 2022, Rain Alert: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों में जमकर बारिश हुई. हालांकि, अब आने वाले दिनों में बारिश कई अन्य राज्यों का रुख कर सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते देश के पूर्वी हिस्से में आज (मंगलवार) जमकर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. उधर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से कंपकंपाने वाली सर्दी की वापसी हो सकती है. दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









