
WB Election: EC को जवाब देने के लिए Mamata Banerjee के पास आखिरी दिन, अब विवादित भाषण पर फंसे शुवेंदु अधिकारी
Zee News
चुनाव आयोग (Election Commission) के नोटिस का जवाब देने के लिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के पास आखिरी दिन है. वहीं चुनाव आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को भी नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में जवाब मांगा है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में मुस्लिमों से वोट करने की अपील को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मुश्किल में फंस गई हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) के नोटिस का जवाब देने के लिए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के पास आखिरी दिन है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने रायदिघी की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों से वोट न बांटने की बात कहते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में एकजुट होकर मतदान की अपील की थी. इसके बाद पीएम मोदी ने बंगाल की एक रैली में कहा कि अगर हम हिंदू वोटर्स से एकजुट होने की बात कह देते तो चुनाव आयोग के नोटिस आ जाते. पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत कर दी. इसके बाद चुनाव आयोग ने बुधवार (7 अप्रैल) को ममता बनर्जी को नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








