
Watch: एक ही तरह की साड़ी पहन घूंघट में बैठी थी कई महिलाएं, नन्हे बच्चे ने ऐसे पहचानी मां की ममता
ABP News
वीडियो में कई महिलाएं एक ही तरह की और समान रंग की साड़ी पहने घूंघट में नजर आ रही हैं. बच्चा अपनी मां को पहचाने कोशिश करता है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कई महिलाओं के बीच एक बच्चा अपनी मां को ढूंढता नजर आ रहा है. चार महिलाएं एक ही तरह की साड़ी में घूंघट के बीच छिपकर बैठी हैं. इस बीच सभी महिलाएं नन्हे बच्चे को अपने पास बुलाने की कोशिश कर उसे भटकाने की कोशिश करती हैं. बच्चा महिलाओं को देख कुछ परेशान नजर आता है लेकिन वो अपनी मां की ममता की आहट को बिना चेहरा देखे ही पहचान लेता है. सभी महिलाएं एक ही कलर की साड़ी में दिख रही हैं जिससे बच्चे को अपनी मां को खोजने और पहचानने में थोड़ी दिक्कत महसूस होती है लेकिन अंत में वो मां की ममता को पहचान लेता है.
मां की ममता

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












