
WagonR Waltz: स्पोर्टी लुक... एडवांस फीचर्स! नए अवतार में लॉन्च हुई मारुति वैगनआर, कीमत है इतनी
AajTak
Maruti Wagon R Waltz एडिशन में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाते हैं. इस कार को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ CNG वेरिएंट में भी पेश किया गया है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए मशहूर हैचबैक कार वैगनआर के नए वॉल्टज एडिशन को लॉन्च किया है. नई WagonR Waltz में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक अपडेट दिए हैं जो इसे रेगुलर मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाते हैं. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस फैमिली कार की शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
कैसी है नई WagonR Waltz:
वैगनआर वॉल्टज एडिशन को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स LXi, VXi और ZXi में पेश किया है. इसमें अपडेटेड क्रोम फ्रंट ग्रिल, क्रोम गार्निश के साथ फॉग लैंप, व्हील आर्क क्लैडिंग, साइड स्कर्ट, साइड बॉडी मोल्डिंग इत्यादि को शामिल किया गया है. ये नए एलिमेंट्स कार के एक्सटीरियर को और भी स्पोर्टी लुक देने में मदद करते हैं
कार के भीतर केबिन में भी कंपनी ने कुछ अपडेट्स दिए हैं. जिसमें नए फ्लोर मैट्स और सीट कवर को शामिल किया गया है. इसके अलावा 6.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, नए स्पीकर्स, सिक्योरिटी सिस्टम और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसी सुविधाएं दी गई है. इन फीचर्स को शामिल किए जाने के बाद इसका केबिन थोड़ा अपग्रेडेड लगता है.
पावर और माइलेज:
WagonR Waltz एडिशन को कंपनी ने 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर पेट्रोल, दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है. बड़ा इंजन 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में भी उपलब्ध है. इसके अलावा ये कार कंपनी फिटेड CNG वेरिएंट में भी पेश की गई है. कंपनी का दावा है कि इसका पेट्रोल वेरिएंट 25.19 किमी/लीटर और सीएनजी वेरिएंट 33.48 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











