
Vrat Tyohar Full List of June 2023: गुरु प्रदोष व्रत के साथ जून की शुरुआत, देखें इस महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
AajTak
Vrat Tyohar Full List of June 2023: जून महीने की शुरुआत गुरु प्रदोष व्रत के साथ होगी. इसके बाद योगिनी एकादशी, जगन्नाथ यात्रा और देवशयनी एकादशी आएगी. देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. श्री हरि के योग निद्रा में जाते ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाएगी.
Vrat Tyohar Full List of June 2023: साल का छठा महीना जून शुरू होने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस महीने कई प्रमुख व्रत, त्योहार आने वाले हैं. महीने की शुरुआत गुरु प्रदोष व्रत के साथ होगी. इसके बाद योगिनी एकादशी, जगन्नाथ यात्रा और देवशयनी एकादशी आएगी. देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. श्री हरि के योग निद्रा में जाते ही शुभ और मांगलिक कार्यों पर पाबंदी लग जाएगी. इसके बाद भगवान देवउठनी एकादशी पर योग निद्रा से बाहर आएंगे और शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी. आइए अब जून में पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं.
जून के व्रत-त्योहारों की लिस्ट
1 जून, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत 3 जून, शनिवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत 4 जून, रविवार: ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान और दान 5 जून, सोमवार: आषाढ़ माह का प्रारंभ 7 जून, बुधवार: आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी 10 जून, शनिवार: मासिक कालाष्टमी व्रत 14 जून, बुधवार: योगिनी एकादशी व्रत 15 जून, गुरुवार: गुरु प्रदोष व्रत, मिथुन संक्रांति 16 जून, शुक्रवार: आषाढ़ मासिक शिवरात्रि 17 जून, शनिवार: दर्श अमावस्या 18 जून, रविवार: आषाढ़ अमावस्या 20 जून, मंगलवार: जगन्नाथ रथ यात्रा 22 जून, बुधवार: आषाढ़ विनायक चतुर्थी 24 जून, शनिवार: स्कंद षष्ठी व्रत 26 जून, सोमवार: मासिक दुर्गाष्टमी 29 जून, गुरुवार: देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत और चातुर्मास का प्रारंभ 30 जून, शुक्रवार: वासुदेव द्वादशी
देखें कब किस राशि में होगा गोचर बुधवार, 7 जून 2023 को बुध का वृषभ राशि में गोचर गुरुवार, 15 जून 2023 को सूर्य का मिथुन राशि में गोचर शनिवार, 17 जून 2023 को शनि की कुंभ राशि में वक्री चाल शुरू सोमवार, 19 जून 2023 को बुध होंगे अस्त शनिवार, 24 जून 2023 को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










