
Vivo X300 सीरीज लॉन्च, 200MP का रियर और 50MP का फ्रंट कैमरा, इतनी है कीमत
AajTak
Vivo X300 Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने फ्लैगशिप फोन्स को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Vivo X300 और Vivo X300 Pro को लॉन्च किया है, जिनमें 200MP का रियर कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. दोनों ही फोन्स MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.
वीवो ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- Vivo X300 Pro और Vivo X300 को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने दो हफ्ते पहले इन फोन्स को चीन में लॉन्च किया था, जिसे अब ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है. दोनों ही फोन्स में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है.
स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X300 सीरीज भारत में दिसंबर की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और दूसरी खास बातें.
Vivo X300 Pro में 6.78-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ आता है. बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस के लिए V3+ चिप दिया गया है. फोन 50MP + 50MP + 200MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Vivo के करोड़ों फोन्स में होगा बड़ा बदलाव, कंपनी ने किया ऐलान, आ रहा है...
वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है. स्मार्टफोन 5440mAh की बैटरी और 90W की चार्जिंग के साथ आता है. स्मार्टफोन में 40W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन में डुअल स्पीकर, एक्शन बटन और दूसरे खास फीचर्स मिलते हैं.
वहीं Vivo X300 की बात करें, तो इसमें आपको प्रो वेरिएंट वाला ही प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं. इसमें 6.31-inch का डिस्प्ले मिलेगा. फोन 5360mAh की बैटरी मिलती है. स्मार्टफोन 200MP + 50MP + 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










