
Vivo ने कम कर दी दो स्मार्टफोन्स की कीमत, अब सस्ते में खरीद सकते हैं आप
AajTak
Vivo Y36 Price Drop: वीवो ने अपने दो स्मार्टफोन्स की कीमत को कम किया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स Vivo की Y-सीरीज का हिस्सा हैं. कंपनी ने इन हैंडसेट की कीमत को 1000 रुपये तक कम किया है. इसके अलावा 1000 रुपये का डिस्काउंट कैशबैक के तौर पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स के फीचर्स और इनकी नई कीमत.
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Vivo ने अपने दो प्लान्स की कीमत घटा दी है. इन स्मार्टफोन्स को आप सस्ते में खरीद सकते हैं. दोनों ही फोन ब्रांड की Y-सीरीज का हिस्सा हैं. यानी दोनों ही बजट सेगमेंट में आते हैं. ब्रांड ने Vivo Y36 और Vivo Y02t की कीमतों को कम किया है.
कंज्यूमर्स को 1000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा. Vivo Y36 में आपको दमदार बैटरी, प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिलता है. जबकि Vivo Y02t एक लो बजट फोन है, जो आकर्षक फीचर्स के साथ आता है. आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की नई कीमत और दूसरी डिटेल्स.
Vivo Y36 की बात करें, तो स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है, जो अब 15,999 रुपये में मिलेगा. वहीं Vivo Y02t का 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में आता था, जो अब 9,499 रुपये में मिलेगा. यानी इन फोन्स की कीमत में क्रमशः 1000 रुपये और 500 रुपये की कटौती की गई है.
इसके अलावा कंपनी 1000 रुपये का डिस्काउंट Vivo Y36 पर कैशबैक के रूप में देगी. ये ऑफर ICICI, SBI Card, IDFC First, फेडरल बैंक, यस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और IndusInd बैंक पर मिलेगा. नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हैं. इसका फायदा Flipkart और Vivo के रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Vivo V27 Pro Review: सेल्फी लवर्स के लिए एक स्टाइलिश फोन, परफॉर्मेंस भी बढ़िया
इस स्मार्टफोन में AG ग्लास बॉडी का इस्तेमाल किया गया है. फोन दो कलर ऑप्शन मेटेओर ब्लैक और वाइब्रेंट गोल्ड कलर में आएगा. हैंडसेट में 6.64-inch का डिस्प्ले दिया गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










