
Vivo की बड़ी तैयारी, भारत में कल लॉन्च होगा Next Fold Phone, जानें क्यों है सबसे अलग?
AajTak
Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने जा रहे हैं. Vivo X Fold 5, एक फोल्ड फोन है, जिसमें बेहद स्लिम बॉडी और लाइटवेट मिलेगा. इसका वजन सिर्फ 217g है. Vivo का Fold 5, 0.92CM फोल्डेड वर्जन में आता है और अनफोल्ड होने के बाद इसकी थिकनेस 0.43CM है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
Vivo भारत में अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है, जिनमें से एक Fold Phone होगा. इन स्मार्टफोन के नाम Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE होंगे. भारत में यह लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे होगी. दोनों ही हैंडसेट का टीजर ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्टेड कर दिया है. साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स को भी कंफर्म किया है. आइए जानते हैं इनके बारे में...
Vivo X Fold 5 को लेकर टीजर सामने आया है और ऑफिशियल पोर्टल पर कुछ फीचर्स भी कंफर्म हो चुके हैं. इससे पहले यह हैंडसेट चीन में दस्तक दे चुका है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर और कैमरा आदि को अनवील किया जा चुका है.
Vivo X Fold 5: स्लिम और सबसे लाइट
Vivo X Fold 5 के डिजाइन की जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्टेड कर दी है. जिसमें बताया है कि अपकमिंग Vivo X Fold 5 0.92CM फोल्डेड वर्जन में आता है और अनफोल्ड होने के बाद इसकी थिकनेस 0.43CM है.
यह भी पढ़ें: Galaxy Fold 7, Flip 7 First Impressions: कैसे हैं सैमसंग के दो फोल्डेबल स्मार्टफोन्स?
कंपनी ने अल्ट्रा थिन बताया है, जिसका वजन 217 ग्राम का है. इसे अपनी पॉकेट में आसानी से रखा जा सकेगा. इस अपकमिंग स्मार्टफोन को स्लिम और लाइटवेट हैंडसेट के रूप में टीज किया जा रहा है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











