
Vivek Agnihotri से मांगे गये 25 लाख रुपये? KRK ने बताया Kapil के शो पर क्यों नहीं हुआ The Kashmir Files का प्रमोशन
AajTak
द कश्मीर फाइल्स प्रमोशन को लेकर कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री दोनों ही अपनी-अपनी बात कह चुके हैं. पर असल में जनता को अब तक नहीं पता था कि पूरा मामला है क्या. बस इसलिये केआरके ने एक वीडियो बना कर सबके भम्र दूर करने की कोशिश की है.
बात राजनीति की हो या बॉलीवुड सेलेब्स की, फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) से टिप्पणी करे बिना नहीं रहा जाता है. इलेक्शन पर ट्वीट करने के बाद अब KRK विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के मैटर में कूद पड़े हैं. ना... ना... इस बार केआरके ने अपनी बात ट्वीट में नहीं, बल्कि वीडियो बनाकर कही है. आखिर इतनी लंबी बातें चंद शब्दों के ट्वीट में करते भी तो कैसे?
कपिल शर्मा V/s विवेक अग्निहोत्री कुछ वक्त पहले ही विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट के जरिये द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) पर उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) को 'ना' प्रमोट करने का आरोप लगाया. विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. इसके बाद कपिल ने एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि कभी एक तरफा स्टोरी में विश्वास नहीं करना चाहिये. मतलब दाल में कुछ काला जरूर है.
ये तो बात हुई कपिल शर्मा और विवेक अग्निहोत्री की. अब बताते हैं कि इस पूरे मुद्दे पर केआरके का क्या कहना है. वीडियो में सबसे पहले KRK विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि देखिये ये शो कपिल शर्मा का नहीं है. कपिल शर्मा सिर्फ एक्टिंग करके पैसे लेता है और घर चला जाता है. इसलिये ये कपिल शर्मा के हाथ में नहीं है कि शो पर कौन आयेगा और कौन नहीं.
Bhojpuri Holi Song 2022: होली पर 'मीठा रंग' लिये जुदा हुई Khesari Lal Yadav-Akshra Singh की जोड़ी, Video
सोनी टीवी ने मांगे 25 लाख वीडियो में आगे केआरके दावा करते हैं कि विवेक अग्निहोत्री की पीआर टीम ने सोनी टीवी से कपिल शर्मा के लिये अप्रोच किया गया होगा. इस दौरान सोनी टीवी वालों ने उनसे 25 लाख रुपये मांग लिये. ये बात जानने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने कहा होगा कि उनकी फिल्म तो कम बजट की है. वो प्रमोशन के लिये इतने पैसे कहां से लायेंगे. उनकी फिल्म का प्रमोशन फ्री में होना चाहिये. बस इसी बात पर विवेक भाई खफा हो गये और सोशल मीडिया पर न्यूज दे दी.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






