
Virat Kohli: ‘पहले सौरव-सहवाग-युवराज भी ड्रॉप होते थे, अब आउट ऑफ फॉर्म को आराम मिलता है’, विराट कोहली को लेकर बोले वेंकटेश प्रसाद
AajTak
विराट कोहली की फॉर्म को लेकर लगातार बहस छिड़ी है. कपिल देव के बाद अब वेंकटेश प्रसाद ने भी विराट को लेकर कमेंट किया है और कहा है कि टीम इंडिया को विकल्प तलाशने चाहिए.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने टी-20 सीरीज़ पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया को यह जीत मिली है, लेकिन इसी के साथ कई सवाल भी खड़े हुए हैं. जिसमें सबसे बड़ी चिंता पूर्व कप्तान और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म की है. विराट कोहली लगातार फेल हो रहे हैं, ऐसे में उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं. पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ने विराट कोहली पर सवाल उठाए और अब टीम इंडिया के पूर्व स्टार वेंकटेश प्रसाद का नाम भी इसमें जुड़ गया है. वेंकटेश प्रसाद ने इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुए तीसरे टी-20 के बाद ट्विटर पर विराट कोहली की बिना नाम लिए आलोचना की.
वेंकटेश प्रसाद ने लिखा कि एक वक्त था जब आप ऑउट ऑफ फॉर्म होते थे, तब आपको टीम से ड्रॉप कर दिया जाता था भले ही आप कोई भी हो. सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाह, युवराज सिंह, ज़हीर खान, हरभजन सिंह सभी को ड्रॉप किया गया है, जब वो फॉर्म में नहीं थे. इन सभी ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की, रन बनाए और फिर टीम इंडिया में आए.
Changed drastically now, where there is rest for being out of form. This is no way for progress. There is so much talent in the country and cannot play on reputation. One of India’s greatest match-winner, Anil Kumble sat out on so many ocassions, need action’s for the larger good
‘अनिल कुंबले भी बैठे थे बाहर’ पूर्व क्रिकेटर ने लिखा कि लेकिन लगता है अब चीज़ें बदल गई हैं. अब आउट ऑफ फॉर्म होने पर आपको आराम दिया जाता है. ये आगे बढ़ने का कोई तरीका नहीं है. देश में बहुत टैलेंट है और आप सिर्फ नाम के हिसाब से नहीं खेल सकते हैं. भारत के सबसे बेहतरीन मैच विनर में से एक अनिल कुंबले को भी कई बार बाहर बैठना पड़ा था. गौरतलब है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक लंबे वक्त से बुरी फॉर्म से जूझ रहे हैं. विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेले, जिसमें दूसरे टी-20 में उन्होंने एक और तीसरे टी-20 में सिर्फ 11 ही रन बनाए.
हालांकि, तमाम आलोचनाओं और एक्सपर्ट्स के कमेंट्स के बाद भी टीम इंडिया का मैनेजमेंट विराट कोहली के साथ खड़ा है. कप्तान रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि वह बाहर के शोर को नहीं सुन रहे हैं, टीम को पता है कि उन्हें क्या करना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









