
Virat Kohli: ‘कोहली ना छोड़ें वनडे-टेस्ट की कप्तानी’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान
AajTak
विराट कोहली अब टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करेंगे. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि विराट को अभी वनडे, टेस्ट में कप्तानी करनी चाहिए. हालांकि, ये पूरी तरह उनका ही निजी फैसला है.
Virat Kohli: टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम का सफर खत्म हुआ और इसी के साथ एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है. विराट कोहली अब टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी नहीं करेंगे, ऐसे में टीम इंडिया को नया कप्तान मिलने जा रहा है. लेकिन सवाल ये है कि क्या विराट कोहली सिर्फ टी-20 में कप्तानी छोड़ेंगे या वनडे में भी उनसे कप्तानी ले ली जाएगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












