
Virat Kohli और Anushka Sharma फिर पहुंचे वृंदावन! 3 साल में चौथी बार प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात आज के रिश्ते प्रेम पर नहीं, इच्छाओं पर टिके हैं! प्रेमानंद महाराज का प्यार पर बड़ा बयान?
ABP News
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बीते दिन सोमवार की रात वृंदावन पहुंचे, और आज मंगलवार की सुबह संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. इस स्टार कपल को देखकर फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिला.
Virat Anushka met Premananda Maharaj: भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से आज को वृंदावन स्थित श्रीराधा हित केलि कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे.
मंगलवार सुबह दोनों उनका आशीर्वाद पाने जैसे ही आश्रम पहुंचे, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस का जमावाड़ा लग गया. बता दें कि, बीतें तीन सालों में विराट और अनुष्का चौथी बार प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे.
आज के रिश्ते प्रेम पर नहीं, इच्छाओं पर टिके हैं! प्रेमानंद महाराज का प्यार पर बड़ा बयान?
बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का दोनों बीते दिन सोमवार को ही वृंदावन पहुंचे थे. दपंत्ति ने इस दौरान प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनके दर्शन प्राप्त किए. इस दौरान दोनों ही भक्ति भाव में डूबे नजर आए और उन्होंने संगत में शामिल होकर महाराज जी के प्रवचनों का लुफ्त उठाया.













