
Viral Videos: कमजोर नजर वाली बच्ची को जब पहली बार लगा चश्मा, दिल को छू लेगा उसका रिएक्शन
AajTak
इंटरनेट पर आए दिन कई वीडियोज वायरल हो रहे होते हैं. कुछ वीडियोज क्यूट होते हैं तो कुछ फनी, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. ये वीडियो एक छोटी सी बच्ची का है जिसने अपनी हंसी से सभी का दिल जीत लिया. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची की नजर बहुत कमजोर है और जब वो पहली बार चश्मा लगाकर देखती है तो उसका रिएक्शन देखने वाला था. इस वीडियो को देख कर लोग इमोशनल भी हुए. गुड न्यूज मूवमेंट नाम के एक फेमस ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो हाल ही में पोस्ट हुआ है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक दो साल की बच्ची नजर आ रही है जिसे हाइपरोपिया है, यानी उसे दूर की चीजें तो साफ नजर आती हैं मगर पास की चीज देखने में तकलीफ होती है. जैसे ही एक शख्स, जो शायद उसके पिता हैं, उसे चश्मा पहनाते हैं तो उसे सब कुछ साफ नजर आने लगता है और वो खुशी से झूम उठती है. बच्ची की ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा बेहद पसंद की जा रही है. देखें ये वीडियो.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










