Viral Photo: कुत्ते के साथ छाता शेयर करने वाले शख्स की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, Ratan Tata ने भी की शेयर
ABP News
मुंबई में ताज होटल के एक कर्मचारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को बिजनेस टायकून रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. जानें क्या है इस तस्वीर की कहानी.
मुंबई: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल होते दिख रही है. ये तस्वीर लोगों का जितना ध्यान आकर्षित कर रही है उससे ज्यादा लोग इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, इस वायरल तस्वीर में एक शख्स बारिश के वक्त छाता लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है. इस शख्स ने बारिश से बचने के लिए केवल छाता अपने लिए नहीं बल्कि पास बैठे कुत्ते के साथ भी शेयर किया है.
बताया जा रहा है ये शख्स ताज होटल का एक कर्मचारी है. इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिजनेस टायकून रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सोशल मीडिया लोग इस तस्वीर को बेहद पसंद करते दिखाई दे रहे हैं. रतन टाटा के शेयर इस तस्वीर पर करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वहीं, सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर कर्मचारी पर प्यार लुटाया है. यूजर्स इस कर्मचारी को सुनहरे दिल वाला आदमी बता रहे हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












