
Viral News: प्यार में डूबे शख्स ने Transgender से कर ली शादी, बहू को देख मां हुई बेहोश
Zee News
Man Married To A Transgender: बहू को देखते ही दूल्हे की मां मौके पर ही बेहोश हो गई. उन्हें जब होश आया तब वो बेहद गुस्से में थीं. उन्होंने पूरा घर अपने सिर पर उठा लिया. फिर लड़के की मां ने अपने बेटे और बहू को घर से बाहर निकाल दिया.
सासाराम: प्यार एक ऐसा एहसास है जो सभी चीजों से ऊपर माना गया है. प्रेम में पड़ा शख्स सामने वाले के जेंडर को भी नहीं देखता है. वो प्यार के लिए पूरे समाज से लड़ने को भी तैयार हो जाता है. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला बिहार के सासाराम से सामने आया है. यहां एक लड़का किन्नर के प्रेम में इस कदर पागल हो गया कि उससे शादी भी कर ली. शादी के बाद जब वह अपनी किन्नर पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो वहां हड़कंप मच गया. हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़के की मां को बेटे की शादी की खबर पहले ही मिल चुकी थी. वो सुबह से ही बेटा और बहू के स्वागत की तैयारी में जुटी थीं. लेकिन जब उन्होंने बहू को देखा तो उन्हें बड़ा सदमा लग गया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









