
Viral News: नेत्रहीन से शादी करने अकेले बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोगों ने कहा- 'असली हीरो'
Zee News
Groom Married With Blind Bride: युवक को पहली नजर में ही नेत्रहीन लड़की से प्यार हो गया. घर वालों के मना करने के बावजूद वह लड़की के घर बारात लेकर पहुंच गया.
अमित सोनी, ललितपुर: कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. प्यार करने वाला शख्स रंग, रूप, जात-पात और अमीरी-गरीबी कुछ नहीं देखता है. वह सिर्फ अपने प्रेमी के प्यार में पागल होता है. ऐसा ही प्यार का एक अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर से सामने आया है. जहां एक युवक को नेत्रहीन लड़की को देखते ही उससे प्यार हो गया और फिर वह अकेले ही बारात लेकर युवती के दरवाजे पर पहुंच गया. दरअसल जब युवक ने अपने परिजनों से नेत्रहीन लड़की से शादी करने की बात की तो उन्होंने मना कर दिया. लेकिन युवक ने अपने घर वालों की बात नहीं मानी और अकेला ही बैंड बाजे के साथ बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच गया. इस पर युवती के परिजन और गांव वाले बहुत खुश हुए. फिर उन्होंने युवक की शादी उसके प्यार के साथ धूमधाम से की.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









