
VinFast: इंस्टेंट नूडल्स से इलेक्ट्रिक कार तक! TESLA-BYD को पछाड़ते हुए इस वियतनामी कंपनी ने शुरू किया प्लांट का निर्माण
AajTak
Vinfast, वियतनाम की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है. विनफ़ास्ट ने एलन मस्क की Tesla और चीनी कार निर्माता कंपनी BYD को पीछे छोड़ते हुए तमिलनाडु राज्य में अपनी पहली इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत की है. इस कंपनी के फाउंडर और CEO फाम नहत वुओंग (Pham Nhat Vuong) का इतिहास भी दिलचस्प है.
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, साल 2022 की तुलना में बीते साल 2023 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 1.53 मिलियन यूनिट्स तक पहुंच गया है. EV की बिक्री में पूरे 50 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. EV के बढ़ते डिमांड के चलते इंडियन मार्केट पर बहुतायत विदेशी कंपनियों की नज़रें गड़ी हुई हैं. अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla भारत में एंट्री की योजना बना रही है. इसी बीच वियतनाम की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफ़ास्ट (VinFast) ने एक ऐतिहासिक क्षण को चिह्नित करते हुए आधिकारिक तौर पर भारत के तमिलनाडु राज्य में अपनी पहली इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की शुरुआत कर दी है.
वियतनामी इलेक्ट्रिक कार निर्माता ने राज्य सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करने के ठीक 50 दिन बाद तमिलनाडु के थूथुकुडी में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण शुरू किया है. इस प्लांट के पास में एक बंदरगाह भी है, जो कि विनफ़ास्ट को इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्यात को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है.
VinFast के प्लांट के लिए भूमि-पूजन समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एम.के. स्टालिन और तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री थिरु डॉ. टी.आर.बी. राजा, थिरु वी. अरुण रॉय आईएएस, उद्योग सचिव और सदस्यों सहित अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए. भूमि-पूजन का कार्यक्रम बड़े ही जोर शोर के साथ किया गया और इसी के साथ आधिकारिक तौर पर एक बड़ी योजना के साथ विनफास्ट ने भारत में अपना पहला कदम रख दिया है.
तगड़ा निवेश और रोजगार:
तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम (SIPCOT) के इंडस्ट्रियल एस्टेट के भीतर 400 एकड़ में फैले विशाल इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. दावा किया जा रहा है कि, अगले 5 वर्षों में तकरीबन 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा और इस दौरान लगभग 3,500 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में विनफ़ास्ट की स्थिति और मजबूत होगी.
इस प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1,50,000 वाहनों की होने का अनुमान है, जो भारतीय ईवी बाजार में महत्वपूर्ण योगदान देगी. VinFast का कहना है कि, कंपनी का लक्ष्य लोकल मॅन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देते हुए, 'मेक इन इंडिया' पहल के साथ जुड़ने और क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










