
Vinayak Chaturthi 2022: आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
विनायक चतुर्थी के दिन गणपति की पूजा करने से उनके भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी इस वर्ष 3 जुलाई को पड़ रही है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त.
Vinayak Chaturthi 2022: हर महीने की तरह आषाढ़ माह में भी चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी पड़ती है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है. इस दिन गणपति की पूजा करने से उनके भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है. आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी इस वर्ष 3 जुलाई को पड़ रही है. आइए जानते हैं विनायक चतुर्थी की पूजन विधि और शुभ मुहूर्त.
विनायक चतुर्थी पूजा का शुभ मुहूर्त- आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी रविवार, 3 जुलाई को पड़ रही है. विनायक चतुर्थी शनिवार, 02 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ हो गई है जो रविवार, 03 जुलाई को शाम 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगी. इस दौरान गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक रहेगा.
गणेश चतुर्थी की पूजन विधि- इस दिन सुबह के समय ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठकर स्नान आदि करें. इसके बाद लाल रंग के वस्त्र धारण करें और सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. भगवान गणेश के मंदिर में एक जटा वाला नारियल और मोदक प्रसाद के रूप में लेकर जाएं. उन्हें गुलाब के फूल और दूर्वा अर्पण करें तथा ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 27 बार जाप करें और धूप दीप अर्पण करें.
दोपहर के वक्त गणेश पूजन के समय घर में अपनी सामर्थ्य के अनुसार पीतल, तांबा, मिट्टी अथवा सोने या चांदी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित करें. संकल्प के बाद पूजन कर श्री गणेश की आरती करें और मोदक बच्चों के बाट दें. ऐसना करने से भगवान गणपति की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










