
Video: kashmir में पतझड़ साथ लेकर आया ऐसी खूबसूरती, खींचे चले आ रहे Tourist
AajTak
आमतौर पर पतझड़ को बेरंग मौसम कहा जाता है क्योंकि पेड़ों से सूखे पत्ते झड़ने लगते हैं. लेकिन धरती पर स्वर्ग कहा जाने वाला कश्मीर पतझड़ ( autumn) में और भी खूबसूरत हो जाता है. देश-विदेश से पर्यटक कश्मीर की इस बहार को देखने के लिए उमड़ पड़ते हैं. दरअसल पतझड़ के मौसम में चिनार के पत्तों का रंग बदल कर सुर्ख़ लाल हो जाता है और जब ये पत्ते ज़मीन पर गिरते हैं तो एक विहंगम दृश्य होता है जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. लेकिन पिछले कुछ सालों से ग्लोबल वॉर्मिंग (global warming) का असर कश्मीर की खूबसूरती पर भी पड़ा है जो चिंताजनक है. देखें ये ख़ास रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











