
Video: Hrithik Roshan का वर्कआउट वाला डांस, दिखा मस्तमौला अंदाज
AajTak
जब किसी बॉलीवुड एक्टर की फिटनेस की बात आए और ऋतिक रोशन का जिक्र न आए तो बात पूरी ही नहीं होती. हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वह वर्कआउट करते दिख रहे हैं. लेकिन इस वीडियो में नया ये नहीं कि ऋतिक वर्कआउट कर रहे बल्कि खास बात ये है कि ऋतिक रोशन वर्कआउट के दौरान 80 के दशक के गानों पर थिरकते दिख रहे हैं. बता दें कि अभिनेता ऋतिक रोशन फिलहाल इन दिनों 'विक्रम वेधा' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस दौरान भी वह अपनी फिटनेस का ध्यान रखना नहीं भूलते. देखिए ये वीडियो.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











