
Video: हाथियों के सामने सड़क पर गिर गए बाइक सवार दो लोग, फिर...
AajTak
सिलीगुड़ी में बाइक सवार दो लोगों की जान जान से बच गई. हाथियों से बचने की हड़बड़ी में दोनों बाइक से नीचे गिर गए. वहीं, उनके पीछे खड़े हाथी सब देख रहे थे. गनीमत, रही कि हाथियों ने उन पर हमला नहीं किया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी.
एलिफेंट क्रॉसिंग से गुजरते वक्त बाइक सवार दो लोगों की जान उस वक्त जोखिम में आ गई जब वह लोग हाथियों के झुंडे के सामने आए गए. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपनी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. घटना पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, सिलीगुड़ी के पास सुकना से गुजरने वाले रास्ता हाथियों का गलियारा जिसे एलिफेंट क्रॉसिंग भी कहा जाता है मौजूद है. वहां का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि पहले रोड से कार निकलती है. इसी दौरान विशालकाय हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा होता है.
बड़े-बड़े दांतों वाले हाथी चिंघाड़ते हुए क्रॉसिंग के कर रहे होते हैं कि तभी बाइक सवार दो लोग वहां से गुजर रहे होते हैं. हाथियों को देख उनकी बाइक सड़क से नीचे कच्चे रस्ते पर उतर जाती है और फिर कुछ दूरी पर जाकर बाइक सवार दोनों लोग गिर जाते हैं.
देखें वीडियो...
हाथियों को झुंड बीच सड़क पर रुककर उन्हें देखने लगता है और चिंघाड़ता रहता है. जमीन पर गिरे दोनों लोग जल्दी से उठते हैं और अपनी जान बचाकर भागने लगते हैं. हालांकि, हाथी उनका पीछा नहीं करते हैं और जंगल की ओर पूरा झुंड चला जाता है.
अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है. कुछ को वीडियो को देखकर लोगों को ऐसे रास्तों से गुजरते वक्त सर्तक रहने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ मजाक बना रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











