
Video: स्कूटी पर ले जा रहे थे पटाखों से लदा बैग, विस्फोट में पिता-पुत्र की मौत
Zee News
इस घटना में तीन बाइक चालक भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
नई दिल्लीः दिवाली के मौके पर जहां एक ओर पूरे देश में जश्न का माहौल था तो वहीं कुछ दर्दनाक खबरें भी सामने आई हैं. ऐसी ही एक खबर पुडुचेरी (Puducherry) से सामने आई जहां स्कूटी पर पटाखे ले जा रहे पिता-पुत्र की भीषण धमाके में मौत हो गई. यह घटना गुरुवार को पुडुचेरी-विल्लुपुरम सीमा पास की है, जब देश भर में दिवाली मनाई जा रही थी. पिता कलैनेसन और उनका सात साल का बेटा प्रदीप गुरुवार को विल्लुपुरम जिले के कोट्टाकुप्पम ईस्ट कोस्ट रोड पर कूनिमेदु गांव जा रहे थे, तभी यह घटना हुई. : A 7 year old boy and his father died on the spot after the crackers that they were carrying exploded in district.
देसी पटाखों से भरा था बैग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों स्कूटी पर देसी पटाखों के दो बैग लेकर जा रहे थे. इसी दौरान विल्लुपुरम जिले के कोट्टाकुप्पम में पटाखों में अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें जलकर पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए. जिन पटाखों को स्कूटी से ले जाया जा रहा था, उनकी आवाज अन्य सामान्य पटाखों की तुलना में तेज होती है. — Nikhil Choudhary (@NikhilCh_)

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








