
VIDEO: सांप लेकर वीडियो बना रहा था शख्स, आंख पर किया हमला तो ऐसे हुए हालात
AajTak
अमेरिका में एक 32 साल के यूट्यूबर को तीन फुट लंबे पायथोन का वीडियो शूट करना काफी महंगा पड़ गया. निक बिशप नाम के इस वाइल्ड लाइफ डायरेक्टर ने फ्लोरिडा शहर के एवरग्लैड्स नेशनल पार्क में जाकर इस खतरनाक सांप को शूट करना शुरू किया था लेकिन इस सांप ने निक पर खतरनाक हमला कर दिया.
अमेरिका में एक 32 साल के यूट्यूबर को तीन फुट लंबे खतरनाक सांप का वीडियो शूट करना काफी महंगा पड़ गया. निक बिशप नाम के इस वाइल्ड लाइफ डायरेक्टर ने फ्लोरिडा शहर के एवरग्लैड्स नेशनल पार्क में जाकर इस खतरनाक सांप को शूट करना शुरू किया था लेकिन इस सांप ने निक पर खतरनाक हमला कर दिया. (सभी फोटो क्रेडिट: Nick The wrangler) निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक इस सांप को हाथ में उठाए हुए हैं. निक वीडियो में बताते हैं कि ये बर्मा के पायथॉन हैं और ये जहरीले नहीं होते हैं. इस दौरान ये सांप लगातार निक को हाथ पर काटने की कोशिश करते हैं लेकिन चूंकि ये जहरीले सांप नहीं हैं इसलिए निक इस पायथॉन से बेपरवाह नजर आते हैं. हालांकि इसके बाद ये सांप सीधा निक की आंख पर अटैक करता है. निक को भी इसकी उम्मीद नहीं थी और वे इस सांप को छोड़कर अपनी आंख पकड़ लेते हैं. इसके बाद देखा जा सकता है कि निक की आंखों से खून आने लगता है. सौभाग्य से ये शख्स बाल-बाल बचा क्योंकि सांप के नुकीले दांत बिशप की आईब्रो में लगे थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










