
'Video संभाल कर रखना...', संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ललित ने व्हाट्सऐप पर भेजे थे ये मैसेज
AajTak
ललित को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है. आजतक ने ललित के करीबी सहयोगी और एनजीओ पार्टनर नीलाक्ष आइच से संपर्क किया. वह पश्चिम बंगाल का छात्र है. ललित ने संसद में विरोध प्रदर्शन का वीडियो नीलाक्ष को भेजा था.
संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 6वां आरोपी ललित झा अभी फरार है. जब दो आरोपी संसद में कार्यवाही के दौरान अंदर घुसे थे और दो बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, तब ललित भी संसद के बाहर ही मौजूद था. उसने आरोपी नीलम और अमोल द्वारा संसद के बाहर किए गए प्रदर्शन और नारेबाजी का वीडियो भी बनाया था. उसके पास सभी आरोपियों के फोन थे. ललित ने इस वीडियो को अपने NGO पार्टनर को व्हाट्सऐप भी किया था. इसके बाद वह फरार हो गया.
ललित को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. वह खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताता है. वह कोलकाता में भी कई सार्वजनिक धरना प्रदर्शनों में शामिल होता रहा है. वह बंगाल के कई NGO से जुड़ा है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फिलहाल ललित की तलाश कर रही है.
इसी बीच आजतक ने ललित के करीबी सहयोगी और एनजीओ पार्टनर नीलाक्ष आइच से संपर्क किया. वह पश्चिम बंगाल का छात्र है, जो सामाजिक सक्रियता में भी शामिल हैं. ललित कथित तौर पर नीलाक्ष द्वारा स्थापित एक एनजीओ का महासचिव था, जिसका नाम साम्यवादी सुभाष सभा है. नीलाक्ष ने बातचीत के दौरान बताया कि ललित ने उनसे आखिरी बार संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के ठीक बाद संपर्क किया था. ललित ने दोपहर करीब 1 बजे संसद के बाहर हुए प्रदर्शन का वीडियो भी भेजा था. ललित ने वीडियो भेजकर लिखा था, ''मीडिया कवरेज देखिए. इस वीडियो को सेफ रखना. जय हिंद.'' संसद में घुस गए थे दो लोग
दरअसल, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे. ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे. तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी. इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई. सांसद यहां-वहां भागने लगे. हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया. लोकसभा के अंदर जब दो लोग कूदे, तभी संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है. दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिड़काव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे. दोनों की पहचान अमोल और नीलम के रूप में हुई.
ये 5 आरोपी गिरफ्तार शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी आरोपी एक-दूसरे को जानते थे. सभी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और घटना की योजना बनाई थी. पुलिस ने सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम को हिरासत में ले लिया है. जबकि एक अन्य आरोपी विशाल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है. विशाल के घर पर ही सभी आरोपी संसद पहुंचने से पहले रुके थे. एक अन्य आरोपी ललित की तलाश की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








