
Video: शोर-शराबे की शिकायत पर पहुंची पुलिस, खुद लगाने लगी ठुमके!
AajTak
एक पार्टी को लेकर पुलिस को शिकायत मिली कि वहां जमकर शोरशराबा हो रहा है, लेकिन पुलिस वहां पहुंची तो खुद ही नाचने लगी. पुलिस के थिरकने का वीडियो वायरल है.
एक पंजाबी प्री वेडिंग सेरेमनी में पुलिस पहुंची, उन्हें शिकायत मिली कि पार्टी में शोर-शराबा हो रहा है. लेकिन, जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो उन्होंने वहां जमकर डांस किया, पुलिस की टीम को ऐसा करते देख वहां मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए. वहीं, पुलिस को नाचते देख ये वीडियो वायरल हो गया है.
ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. मनविंदर तूर की मंगेतर से चंद दिनों में शादी होने वाली है. ऐसे में शादी से पहले होने वाली रस्मों की तैयारी भी जोर-शोर में चल रही थी.
इस दौरान Jaggo ceremony के दौरान उनके दोस्त और रिश्तेदार भी तूर की आंटी के यहां पहुंचे थे. सभी लोग जमकर जश्न मना रहे थे. म्यूजिक भी जोर से बज रहा था. इसके बाद कुछ लोगों ने शोर शराबे को लेकर San Joaquin County Sheriff's Office से शिकायत की.
जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए. हालांकि, पुलिस को देखकर परिजन घबरा गए. लेकिन इसके बाद पुलिस ने जो किया उससे वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. दरअसल, शादी में बज रहे म्यूजिक को सुनकर ये पुलिस वाले भी थिरकने लगे और उन्होंने जमकर ठुमके लगाए. जैसे ही ये पुलिसकर्मी पार्टी में पहुंचे उन्होंने डांस फ्लोर पर जमकर पंजाबी गाने पर डांस किया.
हमें लगा म्यूजिक बंद करवा देंगे... मनप्रीत तूर के परिवार ने ABC10 से बात करते हुए कहा कि म्यूजिक बहुत तेज था. क्योंकि शादी आउटडोर में हो रही थी. परिवार ने कहा कि पहले पुलिसवालों को देखकर वे घबरा गए थे. पहले परिजनों को लगा कि पुलिस वाले पार्टी को बंद करवा देंगे, लेकिन जब उन्होंने डांस किया तो मनप्रीत का परिवार हैरान रह गया.
पुलिस ने कहा थैंक्स ABC10 की एंकर मेडिसन वाडे के ट्वीट पर San Joaquin County Sheriff’s Office पुलिस ने जवाब दिया. दरअसल, मेडिसन ने शादी में पुलिस का नाचते हुए वीडियो ट्वीट किया था. ट्वीट में पुलिस की ओर से कहा गया, हमारे डिप्टी मेहमान नवाजी देखकर काफी खुश हुए, ये बात नोटिस करनी चाहिए कि मकान मालिक म्यूजिक की आवाज कम करने के लिए सहमत हो गए थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










