
Video: बैंड-बाजा, घोड़ी-बग्गी और कूलर... इस स्पेशल बारात पर टिक गई हर नजर
AajTak
इंदौर में एक अनोखी बारात देखने को मिली. लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने बारात में कूलर देखे. इनकी संख्या एक दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा थी. किसी ने इस अनोखी बारात का वीडियो बनाकर लिया, जो कि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनोखी बारात देखने को मिली. एक होटल व्यवसायी की बारात में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने बारात में कूलर देखे. इनकी संख्या एक दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा थी. किसी ने इस अनोखी बारात का वीडियो बनाकर लिया, जो कि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र का है. 11 जून को होटल व्यवसाई सुधांशु रघुवंशी की शादी थी, जिसे यादगार बनाने और बारातियों को राहत देने के लिए कूलर की व्यवस्था की गई थी.
दरअसल, देश के तमाम हिस्सों की तरह इंदौर में भी इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. इसका असर शादियों में भी दिखने को मिल रहा है. होटल व्यवसायी सुधांशु ने बताया कि उसकी शादी की बात चल रही थी. तभी उसे इस बात का एहसास हुआ कि भयंकर गर्मी पड़ रही है. ऐसे में अगवानी के समय बारातियों को दिक्कत न हो, इसलिए बारात में बैंड बाजा, घोड़ी-बग्गी के साथ ही कूलर की भी व्यवस्था की.
ठंडी हवा के झोंकों के साथ निकली बारात
इसके बाद बारात में 11 फुल साइज कमर्शियल कूलर लगाए गए. कुलर्स में बाकायदा स्कूटर के पहिए वाली ट्रॉली फिट की गई. फिर सभी कूलर में पानी भरने के बाद ठंडी हवा के झोंकों के साथ बारात निकाली गई. जो कि इमली नगर से होते हुए करीब चार घंटे बाद शादी स्थल रामबाग पहुंची. बारात में सभी बाराती कूलर की ठंडी हवा में नाचते-गाते रहे.
देखिए वीडियो...

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











