
Video: पहले स्कूटी रोकी, फिर दिनदहाड़े हथियार दिखा कर डराया और महिला से छीन ली चेन
Zee News
ग्वालियर में दिनदहाड़े ट्रैफिक के बीच दो बैक सवार बदमाशों ने एक स्कूटी पर जाती हुई महिला से चेन छीन ली. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस का कहना है कि वे जल्दी ही चेन लूटने वाले बदमाशों को पकड़ लेंगे.
ग्वालियर: आज-कल चोर चोरी करने के नए-नए पैतरे खोजते रहते हैं. ऐसी ही एक वारदात का वीडियो सामने आया है, जिसको देखने के बाद हैरान हो जाएंगे. वीडियो में चोर बेखोफ होकर लूटपाट करते दिख रहे हैं. ये दिनदहाड़े लूट का वीडियो मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से आया है, जिसमें दो बाइक सवार चोर स्कूटी पर जाती हुई महिला से उसकी चेन झपट (Chain Snatching) लेते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं. ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. | Madhya Pradesh: Two bike-borne miscreants snatch chain from a woman in Gwalior, in broad daylight जानकारी के मुताबिक ये घटना ग्वालियर (Gwalior) की है, जहां एक स्कूटी पर महिला और उसका बेटी कहीं जा रही हैं. तभी दो बाइक सवार शख्स स्कूटी पर जा रही महिला का पीछा करते हैं, फिर मौका मिलते ही महिला से चेन छीनने की कोशिश करने लगते हैं. इस दौरान दोनों के बीच नोक-झोंक भी होती है, जिसके बाद एक शख्स महिला पर पिस्टल तान देता है और उससे चेन छीन लेता है. चोर का दूसरा साथी बाइक स्टार्ट करके रखता है. वारदात को अंजाम देकर दोनों चोर वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं. घटना के बाद महिला और उसकी बेटी दहशत में आ गए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










