Video: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने Instagram Reel बना रहा था युवक, टक्कर लगते ही हवा में उछला फिर...
AajTak
काजीपेट में रेलवे ट्रैक के पास 17 साल का युवक रील (Reel) बनाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया. जैसे ही ट्रेन युवक के पास पहुंची, उससे टकराती हुई आगे निकल गई. युवक झटके से रेलवे ट्रैक के पास जा गिरा. गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
तेलंगाना के काजीपेट में तेज रफ्तार ट्रेन के पास इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) बनवाना युवक को भारी पड़ गया. दरअसल, युवक चलती ट्रेन को अपने बैकग्राउंड में लेने की कोशिश कर रहा था. तभी स्टंट के दौरान ट्रेन की टक्कर से वो हवा में उछल गया और रेलवे ट्रैक के पास ही गिर गया. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. यह पूरी घटना मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. युवक का वीडियो उसी का दोस्त बना रहा था.
गंभीर रूप से घायल युवक को तुंरत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. युवक की पहचान 17 साल के अक्षय राज के रूप में हुई. अक्षय वाडेपल्ली के कॉलेज में फर्स्ट ईयर का छात्र है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, अक्षय अपने दोस्त के साथ रेलवे ट्रैक के पास 'रील' बनाने के लिए आया था. जैसे ही दोस्त ने वीडियो बनाना शुरू किया, अक्षय रेलवे ट्रैक के पास खड़ा हो गया. तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेन आई. अक्षय इस बात से बिल्कुल अंजान था कि यह रील बनाना उसे कितना भारी पड़ने वाला है.
जैसे ही ट्रेन अक्षय के नजदीक पहुंची, उसे टक्कर मारते हुए आगे निकल गई. अक्षय झटके से रेलवे ट्रैक के पास गिर गया. उसे काफी चोटें आई हैं. डॉक्टरों के मुताबिक अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज जारी है. बता दें, घटना 4 सितंबर की है.
ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कों की मौत इससे पहले बिहार के कटिहार में भी ऐसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया था. यहां चलती ट्रेन के सामने रील्स बनाना दो लड़कों को महंगा पड़ गया. दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना बारसोई थाना क्षेत्र के लहगरिया पंचायत इलाके की है. इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वारयल हुआ था.
राजधानी एक्सप्रेस ने रौंद डाला जानकारी के मुताबिक, 18 साल का मोहम्मद बरगद और 15 साल का मोहम्मद मुस्तकीम अक्सर सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर डालते थे. एक दिन दोनों ने रेलवे ट्रैक के सामने रील बनाने की योजना बनाई. दोनों ने राजधानी एक्सप्रेस के आने के कुछ मिनट पहले ट्रैक पर दौड़ लगानी शुरू की. पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. ये रील दोनों के जीवन का आखिरी रील साबित हुई. राजधानी एक्सप्रेस ने दोनों को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










