
VIDEO: डांस के बीच में लड़की ने स्टेज पर बदले कपड़े? लोग बोले- परफेक्ट डांसर
AajTak
सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ है जो स्टेज पर डांस कर रही है. इसमें डांस के बीच में ही लड़की जिस अंदाज में अपने आउटफिट बदलती है वह हैरान कर देता है. लोग इस वीडियो पर शानदार कमेंट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते हैं जो कभी फनी होते हैं तो कई बार डरावने. इनमें कई बार शानदार डांस के वीडियो भी होते हैं लेकिन हाल में वायरल हुआ एक लड़की के डांस का वीडियो कुछ अलग ही है. इसमें एक लड़की स्टेज पर अलग-अलग डांस फॉर्म परफॉर्म कर रही है.
डांस के बीच में स्टेज पर बदले कपड़े
यहां अजीब यह है कि लड़की डांस करते हुए बीच में स्टेज पर ही कपड़े बदलती है. हालांकि उसने भीतर दूसरे कपड़े भी पहने होते हैं. इसी वजह से कपड़े उतारते ही वह अपने आप दूसरी ड्रेस पहने दिखती है. लेकिन स्टेज पर ऐसा करना भी कम अनोखा नहीं है.
पलक झपकते ही बदल गया डांसर का अवतार
डॉ श्रेया यादव नाम की लड़की ने अपने इस डांस परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो वायरल हो गया है. इसमें वो क्लासिकल डांस करने के बाद अचानक स्टेज पर अपनी स्कर्ट उतार देती हैं और वेस्टर्न अवतार लेकर 'गर्मी' गाने पर डांस करने लगती हैं.
श्रेया के इस वीडियो पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- स्टेज पर बिना किसी अश्लीलता के और डांस करते हुए कपड़े बदलने का कॉन्फिडेंस हर किसी में नहीं होता. एक शख्स ने लिखा- इसे कहते हैं परफेक्ट डांसर. एक अन्य ने लिखा- पता ही नहीं चला, पलक झपकते ही डांसर का अवतार बदल गया. ये शानदार है.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











