
VIDEO: 'जिस दीये को तूफां में जलना होगा...', संसद की सीढ़ियों पर फिसले शशि थरूर, शायरी में लिखा- मैं ठीक हूं
AajTak
संसद परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियों से उतरते समय फिसलकर गिर गए. उन्होंने खुद इस घटना का वीडियो अपने 'X' हैंडल से शेयर किया है, जिसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और एक महिला सुरक्षा अधिकारी उन्हें संभालते दिख रहे हैं.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर बुधवार को संसद परिसर में सीढ़ियों से उतरते समय फिसलकर गिर गए. घटना के तुरंत बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, अन्य सांसदों और स्टाफ सदस्यों ने उनकी मदद की और उन्हें संभालकर खड़ा किया. गनीमत रही कि थरूर को गंभीर चोट नहीं आई. तिरुवनंतपुरम सांसद ने खुद इस घटना का वीडियो अपने 'X' हैंडल से शेयर किया है और शायरी के साथ अपने बिल्कुल ठीक होने की बात कही है.
शशि थरूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जिस दीये को, तूफां में जलना होगा, उसे संभल-संभल के चलना होगा. मैं ठीक हूं.' वीडियो फुटेज में दिखता है कि थरूर फोन पर बात करते हुए संसद की सीढ़ियों से उतर रहे हैं, तभी उनका पैर फिसल जाता है और वह गिर पड़ते हैं. उसी समय उनके पास खड़े समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव तुरंत झुककर शशि थरूर को संभालते हैं. पास मौजूद एक महिला सुरक्षा अधिकारी भी तत्काल मदद के लिए आगे आती है.
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अखिलेश यादव कुछ देर तक शशि थरूर से बात करते हैं और फिर उनका हाथ पकड़कर उन्हें दो-तीन सीढ़ियां सुरक्षित उतरने में मदद करते हैं. इसके बाद अखिलेश यादव पास खड़ी एक सुरक्षा अधिकारी से भी बातचीत करते नजर आते हैं, जबकि थरूर सीढ़ियों से नीचे उतरते हैं. इससे पहले, बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष की लगातार नारेबाजी के कारण स्थगित कर दी गई. विपक्ष ने यह हंगामा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सदन में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू और इंदिरा गांधी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में किया, जिसके चलते कार्यवाही शुरू होते ही सदन बाधित हो गया.
जिस दीये को, तूफां में जलना होगा उसे, संभल-संभल के चलना होगा 😊 I am okay pic.twitter.com/YdGdtItQ9T
वहीं शशि थरूर ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस की ओर से स्पष्टता की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा, 'मैं दृढ़ता से मानते हैं कि इस समझौते पर स्पष्टता की जरूरत है. राष्ट्रपति ट्रंप भारत द्वारा अमेरिका से 500 अरब डॉलर के सामान की खरीद की बात कर रहे हैं, जबकि हमारा कुल आयात 700 अरब डॉलर का है. ऐसे में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान कैसे खरीदा जा सकता है?' उन्होंने अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोलने की बात पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने कहा, 'अमेरिकी कृषि सचिव कह रहे हैं कि भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए खोला जाएगा. इस संबंध में ट्रेड डील की सभी शर्तों को समझना जरूरी है, क्योंकि इसके भारत के किसानों पर गंभीर राजनीतिक प्रभाव पड़ सकते हैं.' कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस रुख का भी समर्थन किया, जिसमें उन्होंने पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा को पढ़े जाने की मांग की है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







