
VIDEO: किंगफिशर ने दिखा दिया कौन है बॉस! साइनबोर्ड पर की ऐसी हरकत, लोग बोले- 'गिरफ्तार' करो
AajTak
किंगफिशर को एक साइनबोर्ड के ऊपर बैठे देखा जा सकता है. जिस पर लिखा है कि मछली पकड़ना मना है. मगर उसने इसी साइनबोर्ड पर बैठकर ऐसी हरकत की, जिसके बाद लोग मजाकिया लहजे में उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
ये बात भला कौन जानता है कि इंसानों के अलावा अन्य जीव भी विद्रोह कर सकते हैं? यही बात बताता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो स्पेन के सेविल का बताया जा रहा है. इसमें एक किंगफिशर बर्ड दिखाई दे रहा है. वो एक साइनबोर्ड के ऊपर बैठा हुआ देखा जा सकता है. जिस पर लिखा है कि संबंधित लोकेशन पर मछली पकड़ना मना है. मगर उसने इसी साइनबोर्ड पर बैठकर ऐसी हरकत की, जिसके बाद लोग मजाकिया लहजे में उसकी गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
इस वीडियो को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जुआन वाजक्वेज की तरफ से शेयर किया गया है. इसमें दिखाई दे रहे साइनबोर्ड पर लिखा है, 'नो फिशिंग.' लेकिन क्या किंगफिशर ने इसका पालन किया? बिल्कुल भी नहीं. वो पास मौजूद पानी से मछली पकड़कर लाया और उसे उसी साइनबोर्ड के ऊपर बैठकर खाया. उसने इंसानों को भी दिखा दिया कि कौन बॉस है. इंसानों द्वारा बनाए नियमों को तोड़ दिया. अपनी शिकार करने की खास तकनीक के लिए जाना जाने वाला किंगफिशर अपने शिकार में तेजी और सटीकता को दिखाता है.
ये 40 किलोमीटर प्रति घंटे (25 मील प्रति घंटे) तक की रफ्तार के साथ सटीकता को ध्यान में रखते हुए मछली पकड़ने में सक्षम है. इसके लिए ये अपनी खंजर जैसी चोंच का इस्तेमाल करता है. चाहे वो कहीं भी बैठा हो, लेकिन अपनी तेज नजर से शिकार को आसानी से पकड़ ही लेता है. इंसानों द्वारा थोपी गई सीमाओं के बावजूद, किंगफिशर अपने लिए भोजन जुटाने में सफल रहा.
इस वीडियो को अभी तक 1.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि इसे 1.12 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है. लोग वीडियो पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इसे गिरफ्तार करो.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'किंग ही नियम बनाता है.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










