
VIDEO: कमरे से बारिश देख रहीं थीं महिला, अचानक आसमान से बिजली गिरी और फिर...
AajTak
मानसून का असर सोशल मीडिया पर भी साफ देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर लोग अक्सर बारिश, पानी और इंद्रधनुष की खूबसूरत वीडियो साझा कर रहे हैं. लेकिन, एक वीडियो ऐसा भी वायरल हो रहा है जो मौसम के स्याह पहलू को उजागर कर रहा है. दरअसल ये वीडियो आसमानी बिजली के गिरने का है.
मानसून का असर सोशल मीडिया पर भी साफ देखा जा सकता है. इंस्टाग्राम पर लोग अक्सर बारिश, पानी और इंद्रधनुष की खूबसूरत वीडियो साझा कर रहे हैं. लेकिन, एक वीडियो ऐसा भी वायरल हो रहा है जो मौसम के स्याह पहलू को उजागर कर रहा है. दरअसल ये वीडियो आसमानी बिजली के गिरने का है.
ये वीडियो इंस्टाग्राम यूजर सैली नोलन ने शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने उस पल को कैद किया जब तेज बारिश के बीच बिजली एक पाम के पेड़ पर गिरी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बिजली गिरने का एक पल कैमरे में अचानक कैद हो गया है. जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं.
देखें वीडियो
राख में बदल गया पूरा पेड़
वीडियो की शुरुआत में सैली नोलन को अपने कमरे से सुहाने मौसम का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है, और वह भारी बारिश का आनंद भी ले रही थीं. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद, बिजली एक पाम के पेड़ पर गिरती है, जिससे पूरे पेड़ में आग की लपटें फैल जाती हैं. इस नजारे को देख नोलन चौंक जाती हैं और तुरंत खिड़की से पीछे हट जाती हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











