
VIDEO: ऑफिस मीटिंग में हिंदी बोलने पर बवाल, शख्स पर भड़के सारे कर्मचारी, और फिर...
AajTak
हाल में एक ऑफिस की जूम मीटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमेें एक शख्स अपनी बात हिंदी में रखने की कोशिश करता है तो बाकी कर्मचारी उसपर भड़क जाते हैं. इसके बाद शख्स का जवाब मजेदार है.
सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक वीडियो वायरल होते हैं. ये वीडियो कभी मजेदार होते हैं तो कभी गुस्सा दिला देते हैं. ताजा वीडियो एक ऑफिस की जूम कॉल मीटिंग का है. इसमें ऑफिस में न्यू ईयर प्लान को लेकर चर्चा हो रही है. बीच में एक शख्स हिंदी भाषा में अपना प्वाइंट रखने की कोशिश करता है. इतने में मीटिंग में मौजूद बाकी कर्मचारी चिढ़ते हुए कहते हैं- अंग्रेजी में बात कीजिए, हमें हिंदी नहीं आती.
'तुम अंग्रेजी में बोलो न, क्या दिक्कत है?'
शख्स उनकी बात मानकर फिर अंग्रेजी में अपना प्वाइंट रखता है. लेकिन बीच में भूल से वह फिर हिंदी में बोलने लगता है. बाकी कर्मचारी बुरी तरह मुंह बनाने लगते हैं. ऐसे में एक शख्स मामला सुलझाने के लिए कहता है- मैं आप लोगों को उसकी बात ट्रांसलेट कर दूंगा, कृप्या शांत रहिए. लेकिन लोग खिसियाते हुए कहते हैं- तुम अंग्रेजी में बोलो न, क्या दिक्कत है?
'हिंदी तो हमारी मातृ भाषा है और रहेगी'
इस सब से परेशान होकर बार- बार हिंदी में बात कर रहा शख्स कॉल का कैमरा ऑफ कर देता है और कहता है- 'हिंदी तो हमारी मातृ भाषा है और रहेगी.' ये वीडियो संभवत: दक्षिण भारत के किसी दफ्तर की मीटिंग का है. इसे ट्विटर अकाउंट @gharkekalesh पर शेयर किया गया है.
'भारत में हिंदी को कैसे नकारा जा सकता है?'

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











