
VIDEO: 'ऑटो तेरे बाप की है...', राइड कैंसिल करने पर पीछा करके ड्राइवर ने महिला को पीटा, की छेड़छाड़
AajTak
आईटी हब बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ऐप के जरिए ऑटो बुक करने के बाद जब एक महिला ने राइड कैंसिल की तो ऑटो ड्राइवर ने पीछा कर महिला से छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं गंदी-गंदी गालियां देते हुए थप्पड़ भी जड़ दिया और जब महिला घटना का वीडियो बनाने लगी तो आरोपी उसे धमकी देने लगा. अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में छेड़छाड़ का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने जब ऐप के जरिए बुक की गई ऑटो की राइड को कैंसिल कर दिया तो आरोपी ऑटो ड्राइवर ने पहले उससे छेड़छाड़ की और फिर महिला के साथ मारपीट कर भाग गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि बुधवार को उसने और उसकी दोस्त ने ओला ऐप के जरिए पीक ऑवर में दो ऑटो बुक किए. इसमें से एक दोस्त का ऑटो पहले आ गया जिसके बाद महिला ने अपना ऑटो कैंसिल कर दिया.
वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनने की कोशिश
इससे गुस्साए ऑटो चालक ने उनका पीछा किया. स्थिति समझाने के बावजूद ऑटो वाले ने चिल्लाना शुरू कर दिया और मारपीट के साथ ही महिला के साथ दुर्व्यहार करने लगा. महिला ने कहा कि ऑटो वाले ने आकर उससे कहा कि क्या ऑटो उसके बाप की है, इसके अलावा भी उसने महिला के लिए कई अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. जब पीड़िता इस घटना का वीडियो बनाने लगी तो आरोपी ऑटो चालक ने उसे धमकी देते हुए मोबाइल छीनने की भी कोशिश की.
ऑटो ड्राइवर ने महिला को जड़ा थप्पड़

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











