
VIDEO: 'अपनी कुर्सी संभालिए, कई दावेदार हैं...', जब महिला सरपंच से हल्के-फुल्के अंदाज में बोले PM मोदी
AajTak
बलवीर कौर ने पीएम मोदी को आगे बताया कि उनका गांव सीमा के पास स्थित है. पीएम मोदी ने उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खरीदे गए ट्रैक्टर का मालिक बनने के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा- आपके पास ट्रैक्टर है, मेरे पास तो साइकिल भी नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत की. रंगपुर गांव की सरपंच और जम्मू जिले के अरनिया की किसान बलवीर कौर ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना, फार्म मशीनरी बैंक योजना और किसान सम्मान निधि योजना जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है. उन्होंने पीएम को बताया कि केसीसी योजना के जरिए मिले ऋण से उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा है.
पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान जब बलवीर कौर अपनी कुर्सी के पास खड़ी थीं, तभी किसी दूसरी महिला लाभार्थी ने उनकी जगह पर बैठने की कोशिश की. प्रधानमंत्री ने इस मौके पर हल्के-फुल्के अंदाज में बलवीर से कहा, 'आप अपनी कुर्सी संभालिए, नहीं तो इसके लिए कई नए दावेदार आ रहे हैं.' पीएम मोदी ने दूसरी महिला लाभार्थी की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहा, 'अब वही सरपंच बन जाएंगी'.
जम्मू के तरेवा गांव की सरपंच श्रीमती बलबीर कौर ने बताया कि उन्होंने मोदी जी से ही जमीनी स्तर पर काम करना सीखा है। pic.twitter.com/Aeu1cWWFNb
बलवीर कौर ने पीएम मोदी को आगे बताया कि उनका गांव सीमा के पास स्थित है. पीएम मोदी ने उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके खरीदे गए ट्रैक्टर का मालिक बनने के लिए बधाई दी. प्रधानमंत्री ने कहा, 'आपके पास ट्रैक्टर है, मेरे पास तो साइकिल भी नहीं है'. प्रधानमंत्री ने बलवीर कौर से सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के बारे में जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया और उनको दस पड़ोसी गांवों तक पहुंचने और इन योजनाओं के बारे में लोगों को बताने के लिए कहा.
'योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मकसद है कि सभी योजनाओं का लाभ कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. पीएम मोदी ने अपने क्षेत्र का डेटा जुबानी याद होने पर बलवीर कौर की सराहना की, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'आपसे ही सीखा है जमीनी स्तर पर काम करना. काम करती हूं और भूलती नहीं हूं.' 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य मौजूदा लाभार्थियों के अनुभवों से सीखना और उन लोगों को भी इसमें शामिल करना है, जिन्होंने अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठाया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









