
VIDEO: अचानक मुड़ा ट्रक, पीछे से आती कार टकराई और उड़ गए चीथड़े! हाइवे पर ड्राइविंग के दौरान भूलकर न करें ये गलतियां
AajTak
Sawai Madhopur Accident Video: बीते दिनों राजस्थान के सवाई माधोपुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. ट्रक चालक की एक गलती के चलते हुए इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
देश में जिस तरह से सड़कों का जाल बिछा है इसने निसंदेह ट्रांसपोर्टेशन को सुगम बनाया है. खुली चमचमाती सड़कें और उस पर सरपट दौड़ती गाड़ियां जिंदगी को रफ्तार तो देती हैं लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती के चलते लोगों की जान भी चली जाती है. हाल ही में राजस्थान के सवाई माधोपुर के हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई. अब इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक ट्रक चालक की लापरवाही ने 6 जिंदगियां छीन ली.
क्या है मामला:
दरअसल, बीते 5 मई को मुकंदगढ़ का रहने वाला एक परिवार Maruti Omni कार से सफर कर रहा था. बीते 25 अप्रैल को परिवार में नई कार आई थी और इसी कार से लोग रणथम्भौर में त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के लिए गए थें. इस बीच दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बौंली (सवाई माधोपुर) थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के पास उनकी कार एक सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
कैसे हुआ हादसा?
इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि, कार अपनी लेन में चल रहा है. कार के आगे एक ट्रक भी चल रहा है. हाईवे पर थोड़ी दूर आगे बढ़ने के बाद ट्रक चालक पहले अपनी लेन से थोड़ा सा दाईं तरफ जाता है और अचानक ट्रक को बाईं ओर मोड़ देता है. ये सबकुछ इतनी तेजी से होता है कि, कार चालक कुछ समझ नहीं पाता है. इससे पहले वो कुछ करता कार सीधे ट्रक में जा घुसी. इस टक्कर के बाद कार का तकरीबन आधा हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो जाता है और कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है.
जाहिर है कि, वीडियो देखकर आप भी समझ गए होंगे कि आखिर गलती किसकी है. दाईं तरफ के लेन में चल रहा ट्रक अचानक से बाईं तरफ मुड़ता है और पीछे से आ रही कार उससे जा टकराती है. ये हादसा उन सभी के लिए एक सबक और चेतावनी भी है जो हाईवे पर ड्राइविंग करते हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











