
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की-कटरीना की वेडिंग फोटोज पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार, न्यूलीवेड कपल को दी बधाई
AajTak
आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा सहित बॉलीवुड सेलेब्स कटरीना और विक्की की तस्वीरों को शेयर कर रहे है. साथ ही उन्हें बधाई, आशीर्वाद और प्यार दे रहे हैं. आलिया भट्ट ने कपल की फोटो शेयर कर लिखा, ''तुम दोनों सुंदर आत्माओं को बधाइयां.'' मलाइका ने लिखा, ''उफ्फ स्टनिंग से भी आगे. तुम खूबसूरत कपल को बधाइयां. प्यार, खुशियां और साथ हमेशा.''
विक्की कौशल और कटरीना कैफ अब पति-पत्नी हो गए हैं. दोनों ने शाही अंदाज में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की. शादी के बाद कटरीना और विक्की ने अपनी पहली तस्वीरों को शेयर कर दिया है. यह तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं. इस बीच बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी न्यूली वेड कपल को बधाई और प्यार देना शुरू कर दिया है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












