Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मार्गरेट अल्वा मैदान में
AajTak
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान है. संसद भवन में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी. शाम को ही नतीजे भी घोषित हो जाएंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ और यूपीए उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मैदान में हैं. खास बात ये है कि ममता की पार्टी टीएमसी ने चुनाव में गैरहाजिर रहने का फैसला किया है. इस बीच महंगाई की लड़ाई बनाम राम मंदिर की बारी आ चुकी है. कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरते हुए ब्लैक फ्राइडे वाली हुंकार भरी तो गृहमंत्री ने कांग्रेस के प्रदर्शन को राम मंदिर के शिलान्यास से जो़ड़ दिया. देखें येे वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











