
Vegetarian Iron Sources: 5 वेजिटेरियन फूड्स जो हैं आयरन से भरपूर, अंडा-मछली खाने की नहीं होगी जरूरत!
AajTak
Vegetarian Iron Sources: आयरन आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखने, ब्रेन फंक्शन को सहारा देने और आपके शरीर को ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आज हम आपको कई तरह के स्वादिष्ट वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आयरन की कमी पूरी करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
vegetarian Sources of Iron: कैल्शियम से लेकर प्रोटीन तक की कमी लोगों के शरीर में देखने को मिलती है. इन सभी के साथ बहुत से लोगों के शरीर में आयरन की मात्रा भी कम होती है. ऐसे में लोग आयरन की कमी पूरी करने के लिए दवाइयों के साथ ही अपनी डाइट में कुछ फूड्स भी शामिल करने की सोचते हैं. जब लोग आयरन से भरपूर फूड्स के बारे में सोचते हैं तो आमतौर पर सबसे पहले सभी के दिमाग में रेड मीट आता है. लेकिन यह वेजिटेरियंस नहीं खा सकते. अगर आप भी वेजिटोरियन हैं और आयरन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो आपको बता दें बहुत से प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है.
आयरन आपके एनर्जी लेवल को बनाए रखने, ब्रेन फंक्शन को सहारा देने और आपके शरीर को ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आज हम आपको कई तरह के स्वादिष्ट वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आयरन की कमी पूरी करने में आपकी मदद कर सकते हैं.
टोफू टोफू, वेजिटेरियंस की डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो बहुत पौष्टिक है. यह फ्लेवर्स को खूबसूरती से सोख लेता है और इसे बेक किया जा सकता है, स्टिर-फ्राइड किया जा सकता है और ग्रिल भी किया जा सकता है. टोफू में प्रोटीन के साथ ही आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
पालक हरी पत्तेदार सब्जी पालक पोषण के मामले में सुपरस्टार है. पालक किसी भी डिश का स्वाद बढ़ा सकता है. इसे खट्टे फलों या टमाटर के साथ खाने से आपका शरीर ज्यादा अच्छे से आयरन अब्सॉर्ब कर पाता है.
दालें दालें छोटी बेशक होती हैं, लेकिन उनमें बहुत ताकत होती है. उन्हें खाकर आपका पेट भर जाता है. आयरन के साथ-साथ दालें शरीर में फाइबर और प्रोटीन की कमी भी पूरी करती हैं जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रहने में मदद करते हैं.
कद्दू के बीज कद्दू के बीज मिनरल्स का भंडार हैं. इनमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें से एक आयरन भी है. ये पौष्टिक होने के साथ-साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट भी होते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










