
Vat Savitri vrat 2022: वट सावित्री का व्रत इस साल होगा खास, बन रहा ये शुभ संयोग
AajTak
Vat Savitri vrat 2022: उत्तर भारत में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को यह व्रत रखने की परंपरा होती है. जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों में 15 दिन बाद यानी ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस साल वट सावित्री के व्रत पर एक खास संयोग भी बन रहा है. वट सावित्री का व्रत इस बार 30 मई को रखा जाएगा.
Vat Savitri vrat 2022 Date: हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ जितना ही बताया गया है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए उपवास और पूजा करती हैं. उत्तर भारत में हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या को यह व्रत रखने की परंपरा होती है. जबकि महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों में 15 दिन बाद यानी ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा को वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस साल वट सावित्री के व्रत पर एक खास संयोग भी बन रहा है. वट सावित्री का व्रत इस बार 30 मई को रखा जाएगा.
क्या है संयोग? इस बार वट सावित्री के व्रत के साथ सोमवती अमावस्या भी मनाई जाएगी. सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है. यह साल की आखिरी सोमवती अमावस्या भी होगी. इसके बाद सोमवती अमावस्या अगले साल ही आएगी. वट सावित्री व्रत पर महिलाएं करवा चौथ की तरह ही पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं. वहीं सोमवती अमावस्या पर स्नान, दान, पितरों की पूजा का विधान होता है.
वट सावित्री व्रत में कैसे करें पूजा? वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन पत्नियां बरगद की उम्र के समान ही पति की उम्र की कामना करती हैं. शास्त्रों के अनुसार, पीपल के वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है. इस वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इस दिन वटवृक्ष को जल से सींचकर उसके तने के चारों ओर परिक्रमा करते हुए कलावा बांधने की परंपरा होती है.
वट सावित्री व्रत की सामग्री वट सावित्री व्रत के लिए बांस की लकड़ी से बना बेना (पंखा), अक्षत, हल्दी, अगरबत्ती या धूपबत्ती, लाल-पीले रंग का कलावा, सोलह श्रंगार, तांबे के लोटे में पानी, पूजा के लिए सिंदूर और लाल रंग का वस्त्र पूजा में बिछाने के लिए, पांच प्रकार के फल और पकवान का घर में इंतजाम कर लें. वट वृक्ष की पूजा में इन सभी चीजों का इस्तेमाल पूरे विधि-विधान से करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










