
Vastu Tips For Store Room: घर की इस दिशा में ना बनाएं स्टोर रूम, वरना पैसा आने का रास्ता हो जाएगा ब्लॉक
AajTak
Vastu Tips For Store Room: अक्सर लोग घर बनाते समय पूजा घर, रसोई या बेडरूम की दिशा पर तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन स्टोर रूम को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का स्टोर रूम भी बहुत ही अहम होता है. गलत दिशा में बना स्टोर न सिर्फ घर की ऊर्जा को प्रभावित करता है, बल्कि आपकी किस्मत पर भी असर डाल सकता है.
Vastu Tips For Store Room: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, और इसके नियमों का पालन करना बहुत शुभ समझा जाता है. मान्यता है कि यदि घर का निर्माण वास्तु नियमों के अनुसार किया जाए तो वहां कभी नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता. ऐसे घरों में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा, सुख और समृद्धि बनी रहती है.
वास्तु शास्त्र में घर के स्टोर रूम से जुड़े नियमों को भी बेहद आवश्यक माना गया है. घर का यह हिस्सा दिखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन वास्तु के नजरिए से इसकी दिशा बहुत मायने रखती है. गलत दिशा में बना स्टोर रूम व्यक्ति को आलसी, मानसिक तनाव और आर्थिक रूप से कमजोर बना सकता है, जबकि सही दिशा में बना स्टोर रूम ऊर्जा, सेहत और आत्मविश्वास बढ़ाता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशु पारीक जी से कि घर में स्टोर रूम की कौन-सी दिशा सबसे शुभ मानी जाती है.
स्टोर रूम की सबसे अच्छी दिशा
- दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिशा
घर में स्टोर रूम के लिए ये दिशाएं सबसे उत्तम मानी गई हैं. इन दिशाओं में बना स्टोर रूम व्यक्ति के आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति को मजबूत करता है.
- पश्चिम दिशा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











