
Vastu Tips For Main Gate: घर के मुख्य द्वार की ये गलती रोक देती है धन-दौलत! जान लें मेट गेट से जुड़े खास नियम
AajTak
Vastu Tips For Main Gate: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार धन, सुख और सौभाग्य का प्रवेश मार्ग होता माना जाता है. अगर मेन गेट से जुड़ी ये छोटी-छोटी गलतियां हो जाएं, तो मां लक्ष्मी की कृपा रुक सकती है और घर में आर्थिक परेशानी बढ़ने लगती है.
Vastu Tips For Main Gate: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को खुशियों का द्वार कहा जाता है, यहीं से घर में संपन्नता और समृद्धि आती है. मुख्य द्वार से घर में रहने वाले लोगों का भाग्य भी निर्धारित होता है. मुख्य द्वार अगर ठीक ना हो तो घर में खुशियां नहीं आ सकती है. मुख्य द्वार को शुभ और उत्तम बनाए रखने के लिए कई वस्तुएं लगाई जाती हैं और अगर इन्हें सही तरीके से लगाया जाए तो खूब लाभ हो सकता है. लेकिन, मुख्य द्वार से जुड़ी कुछ गलतियां घर में दरिद्रता, गरीबी और नकारात्मक ऊर्जा भी ला सकती है. आइए वास्तु शास्त्र के द्वा जानते हैं कि हमें घर के मेन गेट पर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए.
मुख्य द्वार की गलतियां
1. मुख्य द्वार को रखें साफ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार के पास गंदगी, सीलन, कूड़ेदान वगैरह कुछ भी नहीं होना चाहिए, ये सभी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है. ऐसी अशुभ स्थिति में घर में अनावश्यक खर्च बढ़ाती है और बचत पर इसका सीधा सीधा असर पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जहां साफ-सफाई नहीं होती है, वहां सुख-समृद्धि कभी नहीं टिकती है. बल्कि, रोग व परेशानियों का वास बढ़ जाता है.
2. टूटा हुआ द्वार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सिर्फ प्रवेश का रास्ता नहीं होता है. बल्कि, इसे ऊर्जा, धन और अवसरों का प्रमुख स्रोत भी माना गया है. अगर यह मुख्य द्वार टूटा हुआ, जंग लगा या आवाज करता हो तो इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होने लगती है. ऐसे द्वार को वास्तु शास्त्र में शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह आर्थिक प्रगति और अच्छे अवसरों के आगमन में रुकावट पैदा कर सकता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










