
Vastu Tips: सोना चोरी होना, खोना या सड़क पर मिलना शुभ या अशुभ? कभी न करें ऐसी भूल
AajTak
सोना केवल धन नहीं, बल्कि सौभाग्य और उन्नति का भी प्रतीक है. इसलिए सोना खो जाना या चोरी होना जीवन में ऊर्जा और सौभाग्य के क्षीण होने का संकेत माना जाता है. जबकि सड़क पर सोना मिलना भी अशुभ माना गया है, क्योंकि यह किसी और के दुर्भाग्य से जुड़ी नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है.
Vastu Tips: सोने की कीमत जिस तेजी से बढ़ी है, इसे खरीदना और संभालकर रखना लोगों के लिए और भी मुश्किल हो गया है. यह एक ऐसी मूल्यवान धातु है, जिसका घर में होना बहुत शुभ माना जता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सोना खो जाए या चोरी हो जाए या फिर आपको सड़क पर पड़ा हुआ मिल जाए तो इसका क्या मतलब होता है. ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सोना चोरी होना, खो जाना या सड़क पर मिलना तीनों ही अशुभ संकेत माने जाते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
सोने का चोरी होना या खोना क्या संकेत देता है? ज्योतिष में सोने का रंग पीला होने के कारण इसे बृहस्पति ग्रह से जोड़ा जाता है. ये ग्रह धन, विवाह, परिवार और दांपत्य सुख का कारक माना जाता है. कहते हैं कि अगर सोना खो जाए या चोरी हो जाए तो इसे एक अशुभ संकेत समझा जाता है. कहते हैं कि घर से सोना चोरी होना या खो जाना देवगुरु बृहस्पति की नाराजगी का संकेत दर्शाती है. इसके कारण शादीशुदा जीवन में तनाव, रिश्तों में खटास और धन-संपत्ति की हानि होती है.
सड़क पर सोना मिलना क्या संकेत देता है? ज्योतिषविद कहते हैं कि राह चलते यदि किसी को सोना मिल जाए तो उसे घर लाना भी उचित नहीं माना जाता है. ऐसा स्वर्ण घर में बृहस्पति के प्रतिकूल प्रभाव को बढ़ाता है और जीवन में अचानक परेशानियां, धन हानि और पद-प्रतिष्ठा से जुड़ी बाधाएं लेकर आता है.
ऐसे सोने का क्या करें? ज्योतिषविद कहते हैं कि यदि आपको कहीं रास्ते पर सोना पड़ा हुआ मिल जाए तो उसे अपने पास रखने की बजाए उसे बेचकर किसी गरीब या जरूरतमंद इंसान की मदद कर दें. आप इस बेचकर गरीब लोगों को खाने की सामग्री, वस्त्र या घर में इस्तेमाल होने वाली कोई वस्तु दान कर सकते हैं. इस सोने को भूलकर भी घर न लेकर आएं. कहते हैं कि ऐसे स्वर्ण के साथ किसी और का दुर्भाग्य भी आपके घर में दाखिल हो जाता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.







