
Vastu Tips: जिन घरों में डेली होते हैं ये 5 काम, वहां कभी नहीं पड़ता पैसों का अकाल
AajTak
अच्छी कमाई के बावजूद धन न बच पाना कई लोगों की बड़ी समस्या है. वास्तु विशेषज्ञ मानते हैं कि आय-व्यय असंतुलन के साथ घर में मौजूद वास्तु दोष भी इसका कारण हो सकता है, जिसे सरल उपायों से सुधारा जा सकता है.
आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिनकी आय तो अच्छी होती है, लेकिन वो धन की बचत नहीं कर पाते हैं. ऐसे लोगों से किस्मत हमेशा रूठी हुई सी लगती है. कई बार इनके खर्चे बहुत बढ़ जाते हैं. तो कई बार अचानक ऐसी मुसीबत आ जाती है, जो पूरा बैंक-अकाउंट खाली करवा देती है. आय-व्यय में असंतुलन के अलावा घर का वास्तु दोष भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है. वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि घर में कुछ खास उपाय से वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है.
उत्तर दिशा उत्तर दिशा को धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर महाराज की दिशा माना गया है. यदि घर की उत्तर दिशा साफ-सुथरी और हल्की रखी जाए तो धन का प्रवाह उत्तम बना रहता है. इस जगह पर कभी गंदगी न रखें और न ही कोई भारी भरकम सामान रखें.
टूटी-फूटी चीजें घर की उत्तर दिशा से लेकर रसोई तक टूटे-फूटे बर्तन या सामान बिल्कुल न रखें. टूटा या चटका हुआ शीशा भी घर में न रखें. घर में रखी सभी गैर जरूरी चीजों को तुरंत बाहर कर दें. ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार को बढ़ावा देती हैं.
तिजोरी घर में धन या तिजोरी का स्थान उत्तर या पूर्व दिशा में उचित माना जाता है. पैसों की अलमारी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना ज्यादा शुभ माना जाता है. इससे धन की आवक बेहतर बनी रहती है.
विष्णु पूजन यदि आप धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो प्रत्येक गुरुवार पीले वस्त्र धारण कर विष्णु भगवान की पूजा करें. भगवान को पीले फूल, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें. आप चाहें तो पीले रंग की चीजों का दान भी कर सकते हैं. इससे धन संबंधी समस्याएं समाप्त होती हैं.
मुख्य द्वार पर दीप हर रोज शाम को घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. दीपक इस तरह रखें कि घर से बाहर निकलते समय वह दाहिनी ओर पड़े. इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके घर-परिवार पर बनी रहेगी.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








