
Vastu Tips: घर में लगाएं इस पक्षी की तस्वीर, होगी खूब तरक्की और मिलेगा लाभ
AajTak
जीवन से जुड़ी जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान वास्तु में दिया गया है. माना जाता है कि सही वास्तु व्यक्ति के जीवन में खुशहाली ला सकता है, वहीं वास्तु का खराब होना व्यक्ति के जीवन कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकता है. ऐसे में कमरों से लेकर इसकी सजावट तक वास्तु अहम भूमिका निभाता है.
जीवन से जुड़ी जटिल से जटिल समस्याओं का समाधान वास्तु में दिया गया है. माना जाता है कि सही वास्तु व्यक्ति के जीवन में खुशहाली ला सकता है, वहीं वास्तु का खराब होना व्यक्ति के जीवन कई तरह की समस्याएं खड़ी कर सकता है. ऐसे में कमरों से लेकर इसकी सजावट तक वास्तु अहम भूमिका निभाता है. वास्तु के अनुसार, लिविंग रूम सबसे महत्वपूर्ण कमरा माना जाता है. इसमें लगी तस्वीरें भी कभी-कभार वास्तु दोष का कारण बनती है. तो आइए जानते हैं पंडित कमल नंदलाल से कि लिविंग रूम में किस पक्षी की तस्वीर लगाने से जीवन की समस्याओं का अंत हो सकता है और आपको सफलता मिल सकती है. पंडित कमल नंदलाल कहते हैं कि लिविंग रूम में गिद्ध की तस्वीर लगाने से अपार सफलता मिल सकती है. हांलाकि, अब ये पक्षी इस दुनिया में देखने को नहीं मिलता है. गिद्ध को गरुण भी कहा जाता है. जिस प्रकार शास्त्रों में गरुण का वर्णन दिया गया, उसी प्रकार से वेस्टर्न वास्तु और फेंगशुई में भी गरुण का जिक्र किया गया है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










