
Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें पैसों की अलमारी, सारी जिंदगी खत्म नहीं होगी धन-दौलत
AajTak
घर में रखी अलमारियों का इंसान की तकदीर से बड़ा कनेक्शन होता है. अलमारियों की स्थिति और दिशा ही आपके भाग्य का दशा तय करती हैं. आइए जानते हैं कि घर में रखी अलमारियों का महत्व क्या है और ये कैसे लाभ पहुंचा सकती हैं.
Vastu Tips: घर की अलमारियां सिर्फ सामान रखने की जगह नहीं होतीं, बल्कि इन्हें बचत और सुरक्षा का प्रतीक भी माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार, अलमारियों को मुख्य रूप से शनि, शुक्र और बृहस्पति के प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है. अलग-अलग जगह पर रखी अलमारियों का संबंध अलग ग्रहों से बताया गया है. यदि घर की अलमारियों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाए तो इससे आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य की स्थिति को सुधारा जा सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते है.
कपड़ों की अलमारी वास्तु के अनुसार, कपड़ों को रखने वाली अलमारी का संबंध मुख्य रूप से शुक्र ग्रह से जुड़ा होता है. इसे व्यवस्थित और साफ रखने से शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव घर में बना रहता है. कपड़ों की अलमारी में कपड़ों को अच्छे से सहेजकर रखना चाहिए. इसमें आभूषण, पैसा या कॉस्मेटिक का सामान रखना उचित नहीं माना जाता है. हालांकि जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण कागजात इस अलमारी में रखे जा सकते हैं.
रसोई की अलमारी रसोई में रखी अलमारी का संबंध सूर्य से होता है. आमतौर पर इसमें रसोई से जुड़े बर्तन, अनाज और अन्य सामग्री रखी जाती है. वास्तु के अनुसार, इस अलमारी को पूरी तरह बंद नहीं बनाना चाहिए, बल्कि इसमें पारदर्शी दरवाजे होना बेहतर परिणाम दे सकते हैं. रसोई की अलमारी में मसालों और अनाज को अलग-अलग स्थान पर रखना चाहिए. इसी तरह कांच के बर्तन और धातु के बर्तनों को भी अलग रखना उचित होता है.
धन रखने की अलमारी जिस अलमारी में धन, आभूषण और कीमती सामान रखा जाता है, उसका संबंध मुख्य रूप से बृहस्पति ग्रह से जोड़कर देखा जाता है. वास्तु के अनुसार, धन रखने वाली अलमारी को घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है. इसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए. इससे घर में आर्थिक स्थिरता बनी रहती है और धन सरलता से प्राप्त होता है. ध्यान रहे कि इस अलमारी का रंग काला नहीं होना चाहिए. इस पर लाल रंग से स्वस्तिक बनाना शुभ होता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








