
Vastu Tips: घर की इन 3 जगहों पर न लगाएं शीशा, घटने लगेगी धन की आवक
AajTak
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गलत जगह पर शीशा लगाने से घर की ऊर्जा पर बुरा असर पड़ता है. नतीजन दरिद्रता, मानसिक तनाव और आपसी मतभेद घर में जगह बनाने लगते हैं. इसलिए शीशा लगाते वक्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आईना यानी दर्पण को एक बेहद संवेदनशील वस्तु माना गया है. वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो दर्पण केवल प्रतिबिंब नहीं दिखाता है, बल्कि घर की उर्जा को भी नियंत्रित करता है. इसलिए घर में शीशा लगाते समय कुछ खास बातों को ध्यान जरूर रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, घर की कुछ जगहों पर तो भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में दरिद्रता के साथ लोगों में तनाव और मनमुटाव भी बढ़ता है.
बिस्तर के सामने दर्पण अगर आपने मेन बेडरूम में दर्पण लगा रखा है तो ध्यान रखें कि इसे बेड या बिस्तर के ठीक सामने बिल्कुल न लगाएं. रात को सोते समय या सुबह उठते ही आईने में अपना प्रतिबिंब दिखना जीवन में समस्याएं लेकर आता है. ऐसे घर में रिश्ते कभी ठीक नहीं चलते हैं. लोगों के बीच गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं. खासतौर से दांपत्य जीवन पर इसका बहुत बुरा असर हो सकता है.
गलत दिशावास्तु शास्त्र के अनुसार, दर्पण को कभी भी घर की पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए. इन दिशाओं में आईना लगाने से घर की खुशहाली और बरकत चली जाती है. ऐसे घर में खुशियों का संचार धीरे-धीरे लुप्त होता चला जाता है. आर्थिक दिक्कतों को भी बल मिलता है. लोग कर्जदार हो सकते हैं. किसी मुसीबत उधार लेने की नौबत पैदा हो सकता है.
औसत ऊंचाई से कम ज्यादा ध्यान रहे कि दीवार पर शीशे को हमेशा औसत ऊंचाई पर ही लगाना चाहिए. जरूरत से ज्यादा ऊपर या बहुत नीचे लगाया गया शीशा भी नकारात्मकता को बढ़ावा देता है. ऐसे घरों में लोग अक्सर शारीरिक और मानसिक पीड़ाओं से घिरे रहते हैं. रोग-बीमारियों लोगों का आसानी से पीछा नहीं छोड़ती हैं. इसलिए आज ही अपनी ये गलती सुधार लें.
इन गलतियों से भी बचें वास्तु के अनुसार, घर की दीवार पर गोल आकार का दर्पण घर में शुभ नहीं माना जाता है. आपको हमेशा आयताकार या चौकोर शीशा ही लगाना चाहिए. टूटा, चटका, दरार वाला या धुंधला शीशा कभी घर में न रखें. ऐसे दर्पण घर में समस्याओं को खींचता है. घर में बेवजह का लड़ाई झगड़ा, तनाव या अनबन बढ़ने लगती है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









