
Varuthini Ekadashi 2025: वरुथिनी एकादशी कब है? जानें शुभ मुहूर्त, व्रत के नियम से लेकर पारण तक का समय
AajTak
Varuthini Ekadashi 2025: सनातन धर्म के अनुसार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि- विधान से पूजा होती है. जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें भौतिक सुखों के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं वरुथिनी एकादशी व्रत का सही तिथि और इस व्रत के नियम.
Varuthini Ekadashi 2025: हिंदू पंचाग के अनुसार, हर माह में दो एकादशी व्रत रखा जाता है. सनातान धर्म में एकादशी का महत्व बहुत अधिक है. यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें भौतिक सुखों के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है. एकादशी व्रत का जितना महत्व होता है उतना ही महत्व इसके पारण का होता है. मान्यता है अगर सही मुहूर्त में पारण न किया जाए तो दोष लगता है.
वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)
इस साल यह व्रत 24 अप्रैल, गुरुवार को पड़ रहा है. यह तिथि 23 अप्रैल को शाम 4 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर 24 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी.
वरुथिनी एकादशी पारण का समय (Varuthini Ekadashi 2025 Paran Timings)
व्रत का पारण समय द्वादशी के दिन यानी 25 अप्रैल, शुक्रवार को किया जाएगा. समय सुबह 5 बजकर 46 मिनट से 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रती को स्नान करके पूजा करनी चाहिए फिर व्रत का समापन करना चाहिए.
वरुथिनी एकादशी व्रत के पूजन विधि (Varuthini Ekadashi Pujan Vidhi)

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










