
Vande Bharat Express: देश में चल रहीं कितनी वंदे भारत ट्रेनें? जानें सभी का टाइमिंग, रूट और बाकी डिटेल्स
AajTak
Indian Railways: भारतीय रेलवे लगातार रेल रूट्स का नेटवर्क बढ़ाने का कार्य कर रहा है. इसी के साथ, भारतीय रेलवे देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या भी बढ़ा रहा है. देश में अबतक 10 वंदे भारत अलग-अगल रूट्स पर दौड़ रही हैं. आइए जानते हैं इन ट्रेनों के रूट्स और टाइमिंग.
एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हमारे देश में भारतीय रेलवे को सबसे बेहतरीन साधन माना जाता है. यही वजह है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है, क्योंकि देश की आबादी का एक बड़ा हिस्सा रोजाना रेलवे से सफर करता है. साथ ही, भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों की सुख-सुविधा का पूरा ख्याल रखता है और उनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तेज गति से चलने वाली ट्रेनों को भी संचालित करता है.
पिछले कुछ सालों तक मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को सबसे सुविधाजनक माना जाता था, लेकिन अब देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का नाम सबसे तेज गति से चलने वाली और कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने वाली ट्रेनों में शामिल हो चुका है. सुरक्षा के साथ साथ आरामदायक सफर और आधुनिक सुख सुविधाओं का भी इस ट्रेन में विशेष ख्याल रखा गया है. आइए जानते हैं कि देश में कुल कितने वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं और उनके रूट क्या हैं.
देश के इन रेल रूट पर चल रही हैं वंदे भारत ट्रेन वर्तमान समय में कुल 10 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ रही हैं. इसमें वाराणसी से नई दिल्ली, मुंबई से गांधीनगर, मैसूर से चेन्नई, विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद, नई दिल्ली से अंदौरा, न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा, माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली, सोलापुर से मुंबई, शिरडी से मुंबई और बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेनें शामिल हैं.
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22439/22440 वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन चलती है और यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6:00 बजे खुलने के बाद दोपहर 3:00 बजे कटरा पहुंचती है. इस दौरान यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में ठहरती है. इसी तरह यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दोपहर बाद 3:00 बजे खुलती है और जम्मू तवी लुधियाना जंक्शन अंबाला छावनी होते हुए रात के 11:00 बजे नई दिल्ली पहुंचती है.
मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 20901/20902 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 30 सितंबर 2022 को हुई थी. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है और मुंबई सेंट्रल से सुबह 6:00 खुलकर दोपहर 2:05 पर गांधीनगर पहुंचती है. वापसी में यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से 2:05 पर खुलती है और अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए रात के 8 बचकर 25 मिनट पर मुंबई सेंट्रल पहुंचती है.
नई दिल्ली से वाराणसी नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 22435/ 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6:00 बजे खुलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी कैंट पहुंचती है. यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने 8 घंटे के सफर के दौरान प्रयागराज और कानपुर स्टेशनों पर भी रूकती है. वापसी में यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन से दोपहर 3:00 बजे खुलती है और प्रयागराज कानपुर सेंट्रल होते हुए रात के 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







